महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास हो गया और आज 21 अगस्त को राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा होनी है। बिल के समर्थन में लोकसभा में 454 वोट पड़े और दो वोट विरोध में पड़े जो कि AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील ने किए।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल आज होगा पेश
पांच दिवसीय संसद का विशेष सत्र का आज चौथा दिन है। राज्यसभा में आज महिला आरक्षण बिल पेश होगा और चर्चा होगी और राज्यसभा से बिल पास होने के लिए 160 सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।राज्यसभा में NDA सांसदो की संख्या 114 और I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदो की संख्या 98 है और अन्य सांसदों की संख्या 28 है। पीएम मोदी ने लोकसभा में बिल पास होने पर खुशी जाहिर करते हुए उन सांसदो का धन्यवाद किया जिन्होंने बिल के समर्थन में वोट किया।
लोकसभा में बिल पास होने के बाद भी विपक्ष इन मुद्दों पर अड़ा
हालांकि अभी विपक्ष के बिल को लेकर ये तर्क सामने आ रहा है कि महिला आरक्षण में आरक्षण होना चाहिए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा ओबीसी समाज के साथ अन्याय हो रहा है सरकार जातीय जनगणना की बात नहीं कर रही है। बिल को लेकर सरकार की नीयत अभी ठीक नहीं है।
ओबीसी महिलाओं को आरक्षण मिले बिना बिल अधूरा(विपक्ष)
वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बिल को लेकर समर्थन किया लेकिन तर्क करते हुए उन्होनें कहा कि इसे जनगणना और परिसिमन के बाद लागू किया जाए। वहीं सोनिया गांधी ने कहा कि इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का समर्थन तो किया लेकिन उन्होनें कहा इस बिल में ओबीसी महिला आरक्षण के बिना ये अधूरा है। आज सुबह 11 बजे से राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल को पेश किया जाएगा और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बिल पेश होने के बाद पूरे दिन इस पर चर्चा होगी।

