Ghaziabad: म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में गाजियाबाद नगर निगम का मुख्यालय में अहम बैठक हुई। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु कार्य योजना बनाई गई। बैठक में गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभागीय अधिकारी जोन के प्रभारी, नगर निगम स्कूल की प्रधानाचार्य व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रही। नगर आयुक्त ने विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु कार्य योजना बनाई जिसमें अरुण कुमार यादव अपर नगर आयुक्त को नोडल प्रभारी बनाया गया समस्त जोन में कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित होना है इसके लिए जोनल प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नगर आयुक्त ने बताया पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम मुद्र लोन, स्टार्ट ऑफ़ इंडिया स्टैंड ऑफ़ इंडिया, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, खेलो इंडिया व अन्य योजनाओं के लिए जन जागरूकता अभियान करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में 15 नवंबर से 26 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य अभियान रहेगा, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है।
ये भी पढ़ें..
गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत कई स्थानों पर कैंप भी लगाए जाएंगे लाभार्थियों का परिचय भी होगा तथा योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे भारत सरकार से आने वाली वैन के माध्यम से निगम सीमा अंतर्गत क्षेत्र में प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त के नेतृत्व में पांचो जोनों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में स्थान का चैनीकरण का कार्य चल रहा है भव्य रूप से फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी भी होगी डॉक्यूमेंटेशन का कार्य भी जोरों पर रहेगा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिसमें पी ओ डूडा विभाग की टीम भी सहयोग करेगी।

