गाजियाबाद। आस्था के महापर्व छठ पूजा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और देश की खुशहाली की कामना की। सुबह करीब चार बजे ही श्रद्धालु हिंडन नदी और छठ पूजा के लिए बनाए गए अस्थायी घाटों पर पहुंच गए थे। लाखों श्रद्धालुओं ने हिंडन नदी में उतरकर कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरे हिंडन इलाके में मेले जैसे वातावरण था। सुबह चार बजे से श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए थे। सिर पर फल और पूजा सामग्री से भरी टोकरी लेकर श्रद्धालु और उनके परिजन हिंडन व अन्य अस्थायी घाटों की ओर जाते रहे। साढ़े पांच से पूजा अर्चना शुरू हो गई थी।
इसी के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया। हिंडन में लाखों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके अलावा इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, संजय नगर, शालीमार गार्डन, फ्री होल्ड, कविनगर, गोविंदपुरम, विजयनगर, प्रतापविहार, सिद्धार्थ विहार आदि इलाकों में बनाए गए छठ घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मईया से परिवार और देश की खुशहाली की कामना की।
ये भी पढ़ें..
Ghaziabad: लाइनपार क्षेत्र का एक मात्र क्रीड़ा पार्क हो रहा है डंपिंग ग्राउंड में तब्दील
हिंडन में उगते सूर्य को अर्घ्य देने में जुटी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। हिंडन घाटों पर पुलिस के अलावा एनडीआरएफ के जवान भी तैनात रहे।
36 घंटे तक व्रत रह कर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। रविवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के समय केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वी के सिंह, मेयर सुनीता दयाल और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की थी।

