Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी में रविवार को 12 वर्षीय कक्षा 3 में पढने वाला बच्चा शब्द उर्फ शबबी अचानक गायब हो गया. जिसके बाद परिवार व आसपास के लोगो ने बच्चे को तलाशना शुरू कर दिया. लेकिन बच्चा नही मिला, तो परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की सूचना मोदीनगर पुलिस को दी. पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालना शुरू कर दिया. आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज देखने के बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने बच्चे के घर में छानबीन की तो जांच कर रहे पुलिस कर्मियो का शक यकीन में बदल गया. बच्चे का शव घर में ही बने हुए सेफ्टी टैंक में पडा हुआ था जिसको हत्या करने के बाद पत्थरों से बांधा हुआ था.
मृतक बच्चे के दादा के अनुसार बच्चे के पिता का उसकी मां से 5 वर्ष पूर्व तलाक हो गया था. इसके बाद बच्चे के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. बच्चे की सौतेली मां उन्हें काफी परेशान रखती थी जिसको लेकर पारिवारिक विवाद बना रहता था. बच्चों की सौतेली मां बच्चों को पसंद नहीं करती थी जिसके चलते उसने 11 वर्षीय शब्द उर्फ सब्बी की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में छिपा दिया जिससे कि मौत का खुलासा ना हो सके. इसके बाद पुलिस व परिवार को गुमराह करने के लिए बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोदीनगर थाने में दर्ज करवा दी, जिससे कि किसी का शक उस पर न जाए.
ये भी पढ़ें..
Israel-Hamas War : इजराइल तैनात करने जा रहा हमास के आतंकियों के खिलाफ सबसे खतरनाक हथियार
फिलहाल मोदीनगर पुलिस ने बच्चे की हत्या के शक में सौतेली मां वह कुछ अन्य पारिवारिक लोगों को हिरासत में लिया हुआ है जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. यह घटना इतनी हृदय विदारक है कि जिसने भी इस घटना के बारे में सुना तो वह हैरान हो गया. फिलहाल इस घटना में मोदीनगर पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

