Mizoram Poll: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्वी राज्य मिजोरम (Mizoram) की सभी 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा है और बड़ी संख्या में लोग मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं।
16 महिलाएं लड़ रही चुनाव
मिजोरम (Mizoram) में कुल 8,51,895 मतदाता 174 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. इन उम्मीदवारों में 16 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं. चुनावी प्रक्रिया के लिए राज्य भर में 1275 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की गयी है. मिजोरम (Mizoram) के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुपी व्यास ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की 50 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त, असम, मणिपुर (Mizoram) और त्रिपुरा के साथ अंतर-राज्यीय सीमाओं के साथ-साथ म्यांमार और बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad: यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने किया औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण, कहा- उद्यमी करें सीधा संवाद
मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास
राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोराम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच कड़ी चुनावी लड़ाई देखने को मिल रही है। वर्तमान में, मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के नेतृत्व वाला एमएनएफ सत्ता में है। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने विश्वास जताया कि इस बार त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी और एमएनएफ बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी एमएनएफ केंद्र में भाजपा के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन राज्य में किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है।
सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक चलेगा मतदान
बता दें कि विधानसभा की 40 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 9 बजे तक राज्य में 13.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। दो घंटों के दौरान सबसे अधिक मतदान हनहथियाल और लावंगतलाई में 20-20 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा।
मिजोरम (Mizoram) के मुख्यमंत्री जोरमथंगा 2023 मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र 19-आइजोल वेंगलाई-आईवाईएमए हॉल में अपना वोट डाला। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण जारी है।

