Lucknow News: लखनऊ के एक होटल के कमरे में पति-पत्नी के शव लटके मिले है। यह घटना नाका थाना क्षेत्र के होटल राजवीर में हुई। प्रेमी युगल के आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरे की जांच की है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल नाका पुलिस दोहरे आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि आलम अंसारी और जेबा अंसारी ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
प्रयागराज का रहने वाला है कपल
पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल होटल राजवीर के कमरा नंबर 302 में ठहरा हुआ था। घटना के बाद ीसीपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रेमी युगल प्रयागराज का रहने वाला था। घटना के बारे में एडीसीपी मनीषा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नाका थाने के चारबाग चौकी क्षेत्र में स्थित राजवीर होटल से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यहां पिछली शाम को रहने आए पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल फील्ड यूनिट घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।
यह भी पढ़ें: Noida News: किसानों को मुआवजा बांटने में हुआ घोटाला, कोर्ट ने सरकार को नई एसआईटी गठित करने का दिया आदेश
जानकारी के मुताबिक दोनों प्रयागराज के करेली के रहने वाले थे। उनके द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और घटना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उनके क्षेत्र की स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

