Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज होने की उम्मीद है. मुख्य चुनाव आयुक्त दोपहर 3 बजे दिल्ली के साइंस बिल्डिंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों – आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों को भी आज अंतिम रूप दिया जाएगा।
लोकसभा की 543 सीटों के लिए 7 चरणों में वोटिंग हो सकती है। पहला चरण 15 से 18 अप्रैल के बीच हो सकता है, जबकि आखिरी चरण का मतदान 19 मई को हो सकता है. नतीजे 23 मई को घोषित होने की संभावना है.
चुनाव आयोग ने लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख केंद्रीय बलों की मांग की है. आयोग 97 करोड़ मतदाताओं के लिए देशभर में करीब 12.5 लाख मतदान केंद्र बना सकता है।
तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी.
यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy case: CM केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी इस मामले में जमानत
ध्यान देने योग्य तीन महत्वपूर्ण बिंदु:
उम्मीदवार सरकारी गाड़ियों या सरकारी बंगलों का इस्तेमाल नहीं कर सकते. कोई भी सरकारी घोषणा/उद्घाटन नहीं किया जा सकेगा.
सांसद अपनी निधि से नई धनराशि आवंटित नहीं कर सकते और सरकारी खर्च पर विज्ञापन नहीं दिए जा सकते. अधिकारियों/कर्मचारियों के ट्रांसफर/पोस्टिंग पर रोक लगा दी जाएगी.
उम्मीदवार या पार्टियाँ चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थानों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा या अन्य पूजा स्थलों का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

