Jharkhand Train Accident: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार सुबह ट्रेन संख्या 12810 मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 यात्री घायल बताए जा रहें हैं। कुल घायलों में पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। हालांकि, कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई यह ट्रेन मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चक्रधरपुर रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों को रवाना करने की व्यवस्था की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बाराबंस के पास सुबह 3:45 बजे हुआ। यह जगह पश्चिमी सिंहभू से काफी नजदीक है। बाराबंस के पास मुंबई-हावड़ा मेल के 22 में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से एक कोच बी4 में एक यात्री की मौत हो गई। इसी कोच में एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की खबर है। बताया गया कि इसमें 16 यात्री डिब्बे, एक पेंट्री कार और एक पावर कार थी। घायलों को बरबांस में चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और अब उन्हें बेहतर उपचार के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है।
बचाव अभियान जारी
एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना स्थल के पास एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये घटनाएं एक साथ हुई या अलग-अलग समय पर।
रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी:
टाटानगर: 06572290324
चक्रधरपुर: 06587 238072
राउरकेला: 06612501072, 06612500244
हावड़ा: 9433357920, 03326382217
रांची: 0651-27-87115
HWH हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
SHM हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
KGP हेल्प डेस्क: 03222-293764
CSMT हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
P & T 022-22694040
मुंबई: 022-22694040
नागपुर: 7757912790
संभागीय आयुक्त ने दी जानकारी
पश्चिमी सिंहभूम के संभागीय आयुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। यह घटना पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की सीमा के पास हुई।
यह भी पढ़ें: Delhi News : राजधानी में नाले में गिरकर शख्स की मौत, दुर्घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर शव बरामद
झारखंड के चक्रधरपुर के पास हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद हावड़ा रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस बीच, दुर्घटना के कारण पांच ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि चार ट्रेनों को पिछले या अगले स्टेशनों से रवाना करने या रोकने का निर्णय लिया गया है।

