IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से 3 T20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की लगभग 15 महीने बाद वापसी हो रही है. वह पिछले T20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद से T20 मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आए थे. हालांकि किंग कोहली आज के पहले मैच में खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे. वे व्यक्तिगत कारणों से इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. श्रृंखला के दूसरे मैच से वह भी T20 वर्ल्ड के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय t20 मैच खेलते हुए नजर आयेंगे.
बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना आसान नहीं होगा. रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करते समय दो चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पहली चुनौती क्रिकेट के लंबे प्रारूप से छोटे प्रारूप में खुद को ढालना और दूसरा, ग्यारह प्लेयर का चयन करना। मुकाबले से एक दिन पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है. उसके बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान चोटिल हो गए है.
हर स्थान के लिए कई विकल्प मौजूद
गौरतलब है कि अजीत अगकर के नेतृत्व में, चयनकर्ताओं के पास भारतीय टीम में हर पोजीशन के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। जैसे, ओपनिंग के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल और यशसवी जयसवाल के तौर पर बेहतरीन खिलाड़ी उपलब्ध है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने ओपनिंग छोड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की. संभावना है कि शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आयेंगे।
विकेटकीपर चुनना भी रोहित शर्मा के लिए एक कठिन निर्णय होगा। जबकि जब भी मौका दिया जाता है, तो जितेश शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है, जबकि दूसरी तरफ संजू सैमसन है जिन्होंने हाल ही में शतक जड़ा है, जिससे उनका दावा काफी मजबूत लग रहा है।
3 विशेषज्ञ गेंदबाज या 2 ऑल-राउंडर्स ?
विकेटकीपर की तुलना में अधिक कठिन गेंदबाजों का चयन करना चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। मोहाली की पिच रिपोर्ट और इतिहास को ध्यान में रखते हुए, यहां तीन विशेषज्ञ पेसर्स के साथ जाना सही निर्णय होगा। भारतीय टीम में, तीन पेसर्स हैं – अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान। संभावना यह है कि रोहित शर्मा की बॉलिंग यूनिट में, एक स्पिनर कुलदीप यादव और एक ऑल -राउंडर अक्षर पटेल के साथ 3 पेसर्स –अर्शदीप, मुकेश, आवेश होंगे। हालांकि, कई पूर्व क्रिकेटर्स यह भी सोचते हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन 3 विशेषज्ञ गेंदबाजों और 2 ऑल-राउंडर्स के साथ जा सकता है।
भारत के लिए संभावित प्लेइंग XI :
रोहित शर्मा (कप्तान), यशसवी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

