IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है. बेंगलुरु के मौसम की बात करें तो बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसलिए मैच तय समय पर शुरू होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम को बेंगलुरु का मौसम हल्का ठंडा रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को अपने मैचों के लिए मोहाली और इंदौर में राहत मिलेगी।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. शाम को आसमान में कुछ बादल छा सकते हैं। हालांकि, इसका मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा. तापमान की बात करें तो यह 20 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। टीम इंडिया और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को यहां कुछ आराम मिलेगा। सीरीज का पहला मैच मोहाली में और दूसरा मैच इंदौर में खेला गया था, जहां खिलाड़ियों को ठंड के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.
सैमसन और कुलदीप को मिल सकता है मौका
गौरतलब है कि तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. इस मैच में संजू सैमसन और कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. सीरीज के पहले दो मैचों में सैमसन को मौका नहीं दिया गया था. भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इसलिए अब उनके पास बेंच स्ट्रेंथ के साथ प्रयोग करने का मौका है. टीम इंडिया आवेश खान को भी प्लेइंग इलेवन में मौका देने पर विचार कर सकती है.
बता दें कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने कुल 7 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने तीन मैचों में जीत हासिल की है और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका.
यह भी पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम में वापसी को बेताब भुवी, रणजी में मचाया तहलका

