Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने रणजी ट्रॉफी में शानदार वापसी करते हुए एक ही पारी में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। रणजी ट्रॉफी 2023-24 में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ भुवनेश्वर ने 8 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. कुछ समय तक टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद भुवनेश्वर का शानदार प्रदर्शन जोरदार वापसी का संकेत है.
रणजी ट्रॉफी में छह साल बाद उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए, भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के कारण टीम की वापसी हुई। उत्तर प्रदेश ने संघर्ष करते हुए अपनी पहली पारी में केवल 60 रन बनाए थे। जवाब में, भुवनेश्वर कुमार ने 22 ओवर में 5 मेडन ओवर समेत सिर्फ 41 रन देकर 8 विकेट लेकर बंगाल की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर
भुवनेश्वर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने बंगाल को 188 रन पर आउट कर दिया. भुवनेश्वर के अलावा यश दयाल ने भी दो विकेट लेकर अपना योगदान दिया. पहली पारी में 188 रनों पर सिमटने के बाद बंगाल 128 रनों की बढ़त लेने में कामयाब रही.
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार जोरदार वापसी कर रहे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मजबूत प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई और बंगाल को 188 रन पर आउट करने में मदद की। चयनकर्ता संभवतः रणजी ट्रॉफी में उनके असाधारण प्रदर्शन पर ध्यान देंगे।
यह भी पढ़ें: HBD Rahul Dravid: कोच राहुल द्रविड़ का आज 51वां जन्मदिन, जानिए क्यों कहा जाता था ‘द वॉल’
वापसी को बेताब
तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था। उनका आखिरी वनडे जनवरी 2022 में था और उनका आखिरी टेस्ट जनवरी 2018 में था। रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ यह देखना होगा कि क्या वह टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं या नहीं। गौरतलब है कि, भुवनेश्वर ने अब तक 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

