IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बता दें कि सीरीज में शुरुआती दो जीत के साथ भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों टी20 मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते.
इस मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. संजू सैमसन, आवेश खान और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है. जितेश शर्मा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को बाहर कर दिया गया है.
टॉस के बाद भारतीय कप्तान ने क्या कहा ?
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमने शुरुआती दो मैचों में गेंदबाजी की थी, इसलिए आज हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. विकेट को लेकर कोई चिंता नहीं है, मैं बस कुछ संयोजन आजमाना चाहता हूं और कुछ को अवसर देना चाहता हूं। हमने तीन बदलाव किए हैं।
टॉस के बाद अफगानी कप्तान ने क्या कहा ?
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. हमने इस सीरीज से कुछ सकारात्मक चीजें ली हैं और आज हम कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे. हमने तीन बदलाव भी किए हैं.”
यह भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd T20: अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ़ करने उतरेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार और अवेश खान।
अफगानिस्तान
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, शाहीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम शफीक, फरीब अहमद मलिक और करीम जनत।

