IND vs AFG 3rd T20: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. भारत ने नए साल की शुरुआत जीत के साथ की है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की शानदार बढ़त बना ली है. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में रोहित शर्मा तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरे. भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत खराब रही और उसने महज 22 रन पर 4 बल्लेबाज खो दिए। हालांकि, रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली. रोहित और रिंकू ने मिलकर छक्कों की झड़ी लगा दी. दोनों खिलाड़ियों की आतिशी साझेदारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.
भारत की ख़राब शुरुआत
खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की. रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. रोहित और रिंकू ने 95 गेंदों में 190 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 69 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 121 रन की पारी खेली. इस दौरान रिंकू सिंह ने महज 39 गेंदों में 69 रन बनाए. रिंकू ने 2 चौके और 6 छक्के लगाए. सिर्फ 22 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद टीम इंडिया 20 ओवर में 212 रन बनाने में कामयाब रही. भारतीय टीम ने आखिरी पांच ओवर में 100 से ज्यादा रन बनाए.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, इन तीन खिलाड़ियों को मिला मौका
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार और अवेश खान।
अफगानिस्तान
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, शाहीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम शफीक, फरीब अहमद मलिक और करीम जनत।

