दिन निकलते ही ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट पर करणी सेना के सदस्य द्वारा एकत्र होकर जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की दिन दहाड़े हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हथियारों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए डीएम गौतम बुद्ध नगर को हत्यारों के एनकाउंटर की माँग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर सुखदेव सिंह की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी गोगामेडी की हत्या करने की घटना
दरअसल आपको बता दें की कुछ बदमाशों द्वारा राजस्थान के राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या कर दी गई थी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है घटना के विरोध में नोएडा सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर राजपूत करणी सेना के सदस्य द्वारा काफी ज्यादा संख्या में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया गया वही सभी ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ें : सीमा की तरह एक और पाकिस्तानी युवती ने की भारत में एंट्री, जानिए पूरी इश्क की कहानी
कार्रवाई न होने पर रोड जाम करेगी करणी सेना
उत्तर प्रदेश पश्चिम के अध्यक्ष ठाकुर करण सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेडी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या करने वाले आरोपियों द्वारा सीना ठोककर सोशल मीडिया पर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई जिसमेें एक आरोपी का तो मंगलवार को ही एमकाउंटर कर दिया गया था और दूसरे आरोपी की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है कि गिरफ्तार हुआ है या नहीं अगर 24 घंटे के अंदर दूसरे आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई तो राजपूत करणी सेना पूरे देश में आंदोलन करेगी। जिसका समर्थन उत्तर प्रदेश करणी सेना पूरी तरह करेगी और पूरे उत्तर प्रदेश में राजपूत करणी सेना सड़कों पर उतरेगी। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से शासन में प्रशासन की होगी।

