सीमा हैदर की कहानी तो आप अच्छे से जानते हैं पाकिस्तान की सीमा पार करके सचिन के लिए सीमा भारत आ गईं थी और ये मिसाल सच साबित कर दी थी कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है अब सीमा सचिन नोएडा के रबूबपुरा गांव में अपना घर बनारकर रह रहें हैं और यूट्यूब से कमाई कर रहे हैं। सीमा के बाद कई ऐसी कहानी सामने आई और एक कहानी अब फिर एक बार पाकिस्तान की एक और युवती जावेरिया खानुम प्यार के लिए सारी सीमा तोड़कर भारत (Love Story) में आ गईं हैं।
पाकिस्तान की जावेरिया का हुआ अटारी बॉर्डर पर स्वागत
मंगलवार 5 दिसंबर को वाघा- अटारी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके जावेरिया खानुम ने भारत में प्रवेश किया कोलकाता निवासी समीर खान उनका प्यार हैं और दोनों जनवरी 2024 में शादी करेंगे। (Love Story) समीर और उनके पूरे परिवार ने जावेरिया का अटारी सीमा पर ही ढोल-नगाड़ो के साथ स्वागत किया। जहां एक तरफ सीमा हैदर प्यार के लिए बिना वीजा के दाखिल हुईं तो जावेरिया ने पूरे नियम फॉलो किए दो बार वीजा का अर्जियां रद्द होने के बाद और कोरोना महामारी के कारण पांच साल जावेरिया ने इंतजार किया भारत में अपने प्यार से शादी करने के लिए और अब फाइनली 45 दिनों का वीजा जावेरिया खानुम को दिया गया है।
पांच साल का लंबा इंतजार कर जावेरिया को 45 दिनों का मिला वीजा
कहते हैं ना सब्र का फल का मीठा होता है यही जावेरिया के साथ रहा बेशक लंबा इंतजार करना पड़ा उन्हें अपने प्यार समीर से मिलने के लिए लेकिन आखिरकार अब वो भारत आ गईं और उन्होनें कहा कि वो भारत आकर बहुत खुश हैं (Love Story) यहां आते ही उन्हें प्यार मिला, ढोल नगाड़ो से स्वागत किया गया अब जनवरी में वो समीर से शादी के करके हमेशा के लिए एक हो जाएंगी।
जवेरिया- और समीर की इश्क कहानी की शुरूआत हुई कैसे जानिए
समीर खान ने बताया कि साल 2018 से कहानी की शुरूआत हुई अपनी पढ़ाई जर्मनी से पूरा कर मैं भारत अपने घर लौटा और मैनें जावेरिया की फोटो अपनी मां के फोन में देखी और तभी सोच लिया कि मैं इसी लड़की से शादी करूंगा और अपनी मां से जावेरिया के साथ शादी करने की बात रख दी (Love Story) और जावेरिया के भारत लाने के लिए उन्होनें भारत सरकार के प्रति आभार जताया।

