Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे एक बड़ा दर्दनाक हादसा घट गया इस हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा यूपी में मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में हुआ है डबल डेकर बस आगरा से दिल्ली की तरफ आ रही थी उसी दौरान यह भयानक हादसा घटा।
लोगों ने बताया कैसे हुआ हादसा
इस हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे थोड़ी देर के लिए प्रभावित भी हुआ। यह दर्दनाक हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 116 किलोमीटर की दूरी पर हुआ बताया जा रहा है डबल डेकर बस का टायर फटने से बस अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जाकर टकरा गई पीछे से स्विफ्ट कार सीधे बस के डीजल टैंकर में जा घुसी जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस में हादसे के समय 50 लोग सवार थे और गाड़ी में पांच लोग थे कड़ी मेहनत से जैसे तैसे करके बस की सवारियों को तो बचा लिया गया लेकिन एक्सीडेंट होने के बाद स्विफ्ट कार ऑटोमेटिक लॉक हो गई जिसके चलते गाड़ी में बैठे पांचों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
दर्दनाक हादसे के बाद एक घंटे तक यमुना एक्सप्रेसवे रहा प्रभावित
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि कार में बैठे लोगों की जिंदगी खत्म हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के रहने वाले हैं।

