Noida News : इन दिनों नोएडा के सेक्टर-126 स्थित Amity University चर्चाओं में बनी हुई है हाल ही में छात्रों के बीच मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और अब ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें काले रंग की Thar गाड़ी Amity University के आगे स्टंट करती हुई नजर आ रही है।
Amity University के आगे काले रंग की थार का स्टंट वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि काले रंग की थार कार जिस पर आगे गुर्जर लिखा हुआ है Amity University के आगे स्टंट करती हुई नजर आ रही है और पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि University के आगे इस तरह के स्टंट रोकने के लिए पुलिस आखिर नाकामयाब क्यों हो रही है।
नोएडा पुलिस का कहना वीडियो एक महीना पुराना गाड़ी को किया जा चुका है सीज
वहीं नोएडा पुलिस ने इस वीडियो को एक महीने पुराना बताया और एसीपी ने कहा ब्लैक थार को सीज कर दिया गया है और नोएडा पुलिस Amity University के बाहर चेकिंग करती रहती है लेकिन इसके बावजूद भी University के आगे छात्र कभी लड़ाई झगड़ा करते हैं और स्टंटबाजी की हरकतों से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

