Greater Noida News: एक करोड़ रुपए के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करीब चार साल पहले दिल्ली की रहने वाली निधि से शादी की थी। 24 अगस्त को जगनपुर गांव में निधि की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरी कहानी
इससे पहले पुलिस ने निधि के देवर तरुण, उसकी सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पति की पहचान दीपक भरदाना के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक और निधि की शादी को करीब चार साल हो चुके थे। निधि मूल रूप से दिल्ली के सराय काले खां की रहने वाली थी। दंपति के दो बच्चे थे- एक 2 साल का बेटा और एक महीने की बेटी।
यह भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फर्जी नाम से परीक्षा देते हुए मुन्नाभाई गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा तो रोने लगा
शादी में दी थी फॉर्च्यूनर कार
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहा था। दहेज में 45 लाख की फॉर्च्यूनर कार मिलने के बावजूद उसने एक करोड़ रुपए अतिरिक्त मांगे। इसी मांग के चलते निधि की हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को यमुना एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

