Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फर्जी नाम से परीक्षा देते हुए मुन्नाभाई गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा तो रोने लगा थाना बादलपुर क्षेत्र में पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में फर्जी नाम से परीक्षा देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कैसे हुआ पूरा मामला उजागर?
शुक्रवार को बादलपुर स्थित राजकीय आईटीआई में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों को सूचना मिली कि एक अभ्यर्थी, जो विमलेश कुमार पुत्र रणवीर सिंह के नाम से परीक्षा दे रहा है, संदिग्ध है।
जांच के दौरान, जब उक्त अभ्यर्थी के आधार कार्ड का सत्यापन किया गया, तो उसमें उसका नाम शिव यादव पुत्र रणवीर सिंह निवासी भोली चपरई, जिला एटा पाया गया। उसकी जन्म तिथि 2 जनवरी 2001 दर्ज थी। जब अधिकारियों ने उससे इस विसंगति के बारे में पूछा, तो उसने स्वीकार किया कि उसने आधार कार्ड में अपना नाम और जन्म तिथि बदल ली है।
ये भी पढ़ें..
रोते हुए स्वीकार की गलती
आरोपी ने जब अधिकारियों से शिव यादव के नाम का आधार कार्ड मांगा गया, तो वह दिखाने में असमर्थ रहा और अपनी गलती मानते हुए रोने लगा।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
परीक्षा केंद्र पर तैनात सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 319(2) और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

