Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार की सुबह दिन निकलते ही बड़ा एक्शन लिया है। दादरी के पास छपरौला माजरा खेड़ा धर्मपुरा गांव में बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनाइजेशन किया जा रहा है। यहां पर प्राधिकरण ने सोमवार की सुबह बुलडोजर चला दिया। इस जमीन की कीमत करोड़ों में है। बता दें कि माफियाओं ने 400 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया था। यहां पर सहारा सिटी नाम से दफ्तर खोलकर भू माफिया अवैध कॉलोनियां बसा रहे थे।
दादरी विधायक ने प्राधिकरण के सीईओ से एक्शन की मांग की
दरअसल दादरी के पास छपरौला मजरा और खेड़ा धर्मपुरा गांव में बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनाइजेशन किया जा रहा है। यहां सहारा सिटी नाम की कंपनी है उसकी करीब 400 बीघा जमीन है। इस जमीन पर भू-माफिया कॉलोनियां बसा रही हैं। पास में ही समतल एनक्लेव नाम से करीब 336 बीघा जमीन है। इस जमीन पर भी भूमाफिया अवैध कॉलोनाइजेशन कर रहे हैं। इसको लेकर दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवी कुमार एनजी को चिट्ठी लिखी थी और एक्शन की मांग भी की गई थी।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सीईओ से कहा था कि भूमाफिया किस्म के लोग आम आदमी और गरीबों को झांसा देकर छोटे-छोटे भूखंड बेच रहे हैं ऊंची कीमतों पर यह भूखंड बेचे जा रहे हैं यह पूरा क्षेत्र ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण का अधिसूचित इलाका है यहां प्राधिकरण कि बिना मंजूरी के इस तरह का कॉलोनाइजेशन नहीं किया जा सकता भू माफियाओं की करतूत के कारण भविष्य में हजारों परिवारों को बड़ा नुकसान होगा।
अवैध अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई की जाती है
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन जी ने खास बातचीत में बताया कि शहर में कहीं पर भी अगर अवैध अधिक अतिक्रमण की सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है अभी तक अरब रुपए की सरकारी संपत्ति भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त करवाई जा चुकी है आगे भी यह अभियान जारी रहेगा इतना ही नहीं जो भी सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूर होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक उन भू माफिया पर एक्शन होगा जो सरकारी जमीन या आम आदमी की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

