रविवार की शाम ग्रेटर नोएडा थाना (sudden event) दादरी क्षेत्र के ओमीक्रान-प्रथम सेक्टर में स्थित गौर अतुल्यम सोसाइटी में डिलीवरी देने आए एक डिलीवरी बॉय (Delivery boy) के ऊपर सोसाइटी में रहने वाले किसी व्यक्ति का पौधे का गमला ऊपर से गिर गया और डिलवरी बॉय के सिर पर गंभीर चोट आ गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
सोसाइटी में समान देने गए डिलीवरी बॉय के ऊपर गिरा गमला
वहीं पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार की शाम को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गौर अतुल्यम सोसाइटी में डिलीवरी बॉय (Delivery boy) धर्मवीर पुत्र मानसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मेहराबाद जनपद फिरोजाबाद डिलीवरी देने के लिए आया था वह सोसाइटी के अंदर डिलीवरी देने जा ही रहा था कि तभी ऊपर से अचानक से उसके ऊपर गमला गिर गया। इस घटना (sudden event) में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि गमला अचानक से गिरा तो इसमें कैसी जांच ये तो अचानक से हुई घटना है (sudden event) लेकिन हर अचानक हुई घटना के पीछे कई बार रंजीशे भी होती हैं पुलिस इसलिए ही इस मामले में जांच कर रही है पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़ित डिलीवरी बॉय के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है उनसे प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

