Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज 1 सोसाइटी में रविवार सुबह एक विवाद खड़ा हो गया जब निवासियों और मेंटेनेंस टीम के बीच बहस हाथापाई में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। इस बीच, किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और गर्मा गया।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के मुताबिक, रविवार की सुबह सुपरटेक इको विलेज 1 सोसाइटी के निवासी विभिन्न समस्याओं को लेकर मेंटेनेंस टीम से बातचीत करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जो जल्दी ही हाथापाई में बदल गई। स्थिति बिगड़ती देख निवासियों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर स्थिति को शांत किया।
ये भी पढ़ें..
पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। पुलिस ने बताया कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

