ग्रेटर नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसाइटी में कुत्ते को लेकर आए दिन बवाल की खबरें सामने आती रहती हैं अब एक बार फिर वैसा ही नजारा सोमवार शाम को देखने के लिए मिला जहां लिफ्ट में एक कुत्ते को ले जाने को लेकर आपस में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया।
जानिए पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा बेस्ट की गौर सिटी की 7 एवेन्यू में सोमवार की शाम एक युवक अपने कुत्ते को घूमने के बाद वापस अपने फ्लैट पर ले जा रहा था जब वह अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट के पास पहुंचा और लिफ्ट में ले जाने लगा तो उसे लिफ्ट में पहले से ही छोटा बच्चा मौजूद था जो उसे कुत्ते को देखकर बुरी तरीके से डर गया था इसके बाद मौके पर मौजूद गार्ड ने उसे युवक से कुत्ते को दूसरी लिफ्ट से ले जाने के लिए कहा लेकिन वह युवक इस पर भड़क गया और उसने गार्ड के साथ बहस बाजी करनी शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें : Noida : कूरियर के नाम पर हो रही ठगी, हो जाए सावधान
जिद्द पर अड़ा रहा युवक कुत्ते को इसी लिफ्ट से ले जाउंगा
इसी दौरान वहां पर एक महिला भी आ गई और महिला इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाने लगी युवक लगातार गार्ड से कह रहा था कि यह बच्चा पहले उतरे और मैं अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट में पहले जाऊंगा इस बीच वीडियो बना रही महिला ने भी बोलना शुरू कर दिया और महिला बोली कि बच्चा पहले से ही लिफ्ट में मौजूद है और वह कुत्ते की वजह से डर रहा है इसलिए आप अपने कुत्ते को किसी दूसरी लिफ्ट से ले जाए या बाद में चले जाएं लेकिन युवक नहीं माना और बोला कि बच्चा उतर जाएगा लेकिन मैं कुत्ते को लेकर इसी लिफ्ट से जाऊंगा।
गार्ड के साथ साथ एक महिला से युवक ने की जमकर बहस
इस पर महिला और युवक के बीच जमकर बहस होनी शुरू हो गई इसके बाद महिला ने कहा कि मैं इस पूरी घटना का वीडियो बना रही हूं और इसको वायरल भी करूंगी।अगर बच्चा डर रहा है तो आप इसको दूसरी लिफ्ट में ले जा सकते हैं इस बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला रहा और लिफ्ट वहीं पर रुकी रही। बताया जा रहा है कि छोटा बच्चा काफी देर तक ऐसे ही डरता रहा लेकिन जब महिला ने इस युवक से कहना शुरू किया तो उसके बाद जैसे तैसे युवक दूसरी लिफ्ट से चला गया हालांकि उस दौरान भी वह काफी गुस्से में नजर आया इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

