ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दादरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगते ही महिला लहू लुहान हो गई और गिर गई लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानिए पूरी घटना
आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे दादरी के सरस्वती विहार में रहने वाली महिला अपने घर (Greater Noida) से सूरजपुर जा रही थी तभी घर से कुछ दूरी पर उन्हें बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और उन बदमाशों ने अपने सर पर हेलमेट भी लगा रखा था। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोग लोगों ने बदमाशों को पकड़ना चाहा लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए इसके बाद लोगों ने घायल महिला को उठाकर अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें : Noida : कूरियर के नाम पर हो रही ठगी, हो जाए सावधान
पुलिस घटना की सभी बिंदुओं से कर रही जांच
वहीं मृतक की बेटी ने बताया कि मां सूरजपुर में मेड का काम करती थी सुबह वह काम करने के लिए घर से निकली थी पैसे के लेनदेन को लेकर हमारा विवाद हमारी मौसी से चल रहा था मौसी आए दिन इस बात को लेकर धमकी देती रहती थी। मौसी कहती थी कि पैसे नहीं दिए तो मैं तुम्हारी हत्या करवा दूंगी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है जल्दी घटना का अनावरण किया जाएगा।

