ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम में सेक्टर डेल्टा 2 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे । सेक्टर वासियों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी ने एसीईओ को सेक्टर की समस्या बताई। सेक्टर वासियों ने बताया कि पार्कों में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से सामाजिक तत्व पार्कों में घूमते रहते हैं जल्द से जल्द पार्क में एलईडी लाइट लगाई जाए जिससे वहां पर रोशनी हो सके।
नोएडा एसीईओ मेधा रूपम ने सेक्टर के सामुदायिक केंद्र को दिए कई निर्देश
इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर के सामुदायिक केंद्र को रिपेयर करने बाउंड्री वॉल को ऊंची करने पार्क में भराव एवं लाइट लगाने की मांग की इसके अलावा साफ सफाई करने की भी मांग की और सेक्टर में सी एंड डी वेस्ट के ढेर को हटवाने की भी मांग की गई इसके अलावा बताया गया कि सेक्टर में पानी का प्रेशर भी काम आता है इसलिए पानी के प्रेशर की जांच की जाए और उसकी गुणवत्ता की भी जांच कराई जाए लोगों ने टैंक की जल से जल सफाई कराने की भी मांग की।
एसीईओ मेधा रूपम ने लोगों की समस्याओं को भी सुना
मेधा रूपम ने सभी लोगों की समस्याओं को सुना।एसीईओ मेधा रूपम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सेक्टर वासियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आगे भी सेक्टरों का निरीक्षण किया जाएगा तब तक सेक्टरों की समस्याओं पर तेजी से कार्य किया जाए।

