Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलग्रेटर नोएडा में शनिवार देर रात झाझर-कालूपुरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों को रौंद दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
झाझर गांव के पास हादसा
ग्रेटर नोएडा के कालूपुरा गांव निवासी शुभम (21) पुत्र मुकेश अपने दोस्त शोभित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से नजदीकी गांव झाझर जा रहा था। झाझर के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। खबर मिलने पर परिजनों ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। शोभित की हालत गंभीर बनी हुई है।
शुभम बीए का छात्र था
ग्रामीणों के अनुसार मृतक शुभम बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई गौरव इंटरमीडिएट स्कूल में पढ़ता है। पिता मुकेश कुमार मजदूरी करते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें..
पुलिस का बयान
रबूपुरा पुलिस ने बताया कि घटना ककोड़ थाना क्षेत्र में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ ककोड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

