Ghaziabad: दीपावली के मौके पर आग लगने की घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए दमकल विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि इस बार जिले में 10 अतिरिक्त स्थानों पर फायर टेंडर तैनात किए जा रहे हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध हो सके। ये फायर टेंडर फायर स्टेशनों के अलावा विशेष रूप से चिन्हित स्थानों पर तैनात रहेंगे ताकि घटनास्थल तक पहुंचने में देरी न हो।
घटना होने पर तुरंत दें सूचना: सीएफओ
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद जिले में वर्तमान में वैशाली, साहिबाबाद, घंटाघर कोतवाली, मोदीनगर और लोनी में फायर स्टेशन हैं, जहाँ 24 घंटे फायरकर्मी तैयार रहते हैं। दीपावली के अवसर पर आग की घटनाएं बढ़ने की संभावना को देखते हुए 10 नए स्थानों पर फायर टेंडरों की अस्थायी तैनाती की जा रही है। उन्होंने निवासियों से आग्रह किया कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें, क्योंकि कई बार लोग स्वयं आग बुझाने का प्रयास करते हैं और आग विकराल रूप ले लेती है।
इन 10 स्थानों पर तैनात रहेंगे फायर टेंडर:
- वसुंधरा – अटल चौक
- इंदिरापुरम – काला पत्थर रोड
- खोड़ा थाना
- टीला मोड़ थाना
- मुरादनगर थाना
- लोनी तिराहा
- डीएलएफ कॉलोनी, लाजपतनगर – शनि चौक
- राजनगर एक्सटेंशन
- पुराना बस अड्डा
- विजयनगर बाईपास
इन स्थानों पर तैनात फायर टेंडर किसी भी आग की सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना होंगे।
ये भी पढें..
Noida: त्योहारों के मद्देनज़र नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें नया प्लान
दीपावली पर आग से बचाव के लिए रखें ये सावधानियां:
- दीपक और मोमबत्ती सुरक्षित स्थान पर जलाएं।
- घर के पर्दों और लकड़ी के फर्नीचर का विशेष ध्यान रखें।
- बिजली की झालर को पर्दों और फर्नीचर से दूर रखें।
- पटाखे बच्चों की देखरेख में और खुले स्थान पर जलाएं।
- इस अवसर पर सूती कपड़े पहनना सुरक्षित रहता है।
आग लगने पर क्या करें:
- सबसे पहले आग में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालें।
- मदद के लिए चिल्लाएं और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाएं।
- आग बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल करें।
- शरीर पर लगी आग बुझाने के लिए मोटे कपड़े से ढकें।
- पटाखों से कपड़ों में आग लगने पर जमीन पर लेटकर लुढ़कें।
आपातकालीन संपर्क नंबर:
- फायर स्टेशन वैशाली – 0120 – 2770686, 2777102
- फायर स्टेशन घंटाघर – 0120 – 2850148, 9454418755
- फायर स्टेशन साहिबाबाद – 0120 – 2636811, 9454418757
- फायर स्टेशन मोदीनगर – 01232 – 243322, 9454418761
- फायर स्टेशन लोनी – 7839861673
- फायर सर्विस – 101
- पुलिस सहायता – 112

