Ghaziabad: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद में बाजारों की सुरक्षा को और कड़ा किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सीआरपीएफ की पांच कंपनियां भी सक्रिय रूप से बाजार में मौजूद हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से तीन सवारियों वाली मोटरसाइकिलों को रोककर भी चेकिंग की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति पर संदेह होता है, तो मौके पर तैनात पुलिस टीम उसे तुरंत रोककर पूछताछ कर रही है।
ये भी पढें..
Noida: सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी की जेल से रिहाई के बाद नोएडा में बढ़ी हलचल
डीसीपी ने बताया कि सीआरपीएफ की पांच कंपनियों की उपस्थिति का उद्देश्य बाजार में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर है।

