भारत की पहली रैपिड रेल (Rapid Rail) का उदघाटन अब 18 से 21 अक्टूबर के बीच हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिड एक्स का शुभारंभ करेंगे। पहले 16 से 18 अक्टूबर के बीच शुभारंभ होना था लेकिन प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम पहले तय हो जाने से अब 18 से 21 के बीच प्रधानमंत्री गाजियाबाद आकर रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएम के रैपिड रेल उद्घाटन से पहले सीएम आज करेंगे रैपिड एक्स का निरीक्षण
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैपिड एक्स का निरीक्षण करेंगे। (Rapid Rail) वे एनसीआरटीसी के अधिकारियों से तैयारियों को लेकर बातचीत करेंगे। एनसीआरटीसी के अधिकारी मुख्यमंत्री के सामने प्रजंटेशन देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री वसुंधरा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएम के आगमन को लेकर तैयार किया गया खाका
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महानगर पदाधिकारियों, मोर्चे की टीम,मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को एतिसाहिक बनाने का खाका तैयार कर लिया है।
पीएम के साथ राज्यपाल,सीएम योगी व अन्य मंत्री भी रहेंगे शामिल
प्रधानमंत्री के साथ मोदी के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सीएम योगी, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सहित अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर की ओर से 250 बसें तथा डेढ़ हजार निजी वाहनों के साथ लगभग 50000 की भीड़ प्रस्तावित है।

