दार्जिलिंग के सांसद व भाजपा (BJP) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजू बिष्ट ने कहा कि भाजपा की नींव उसके मंडल स्तर के कार्यकर्ता है जिस तरह किसी बिल्डिंग की नींव उसके पिलर से होती है, इस तरह 2024 के लिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की नींव मंडल से है।
जीवन में सफलता के लिए ट्रेनिंग की आवश्यकता पड़ती है(सांसद राजू बिष्ट)
भाजयुमो की महानगर इकाई की ओर से आयोजित कार्यसमिति एव मंडल सशक्तिकरण बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए ट्रेनिंग की आवश्यकता पड़ती है। पार्टी के कार्यों के लिए भी ट्रेनिंग आवश्यक है। इंसान को हमेशा सीखने की भूख होनी चाहिए। जो कार्यकर्ता रूठ कर बैठे हैं, उनके पास भी जाकर उन्हें मनाना है।
कार्यसमिति की बैठक में हुई ये बातचीत
कार्यसमिति की बैठक में तय किया गया मंडल सशक्तिकरण करने के लिए संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की जाएगी। हर मंडल में विस्तारक नियुक्त करने होंगे। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने कहा कि नियुक्त किए गए विस्तारक मंडलों में 9 दिन के प्रवास पर रहेंगे। मंडल स्तर में सोशल मीडिया की मीडिया की टीम का गठन किया जाएगा।
केंद्र सरकार की गिनवाई गईं उपलब्धियां
दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने 2024 में चुनाव प्रबंधन को लेकर विचार प्रकट किए उन्होंने केंद्र सरकार (BJP) की अब तक की उपलब्धियां गिनवाई उन्होंने कहा कि दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलकर टीवी लगे हुए मूविंग वैन का शुभारंभ करेंगे। ये वैन सभी गरीब बस्तियों में जाएंगे। जिसके माध्यम से सरकार की अब तक की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण वर्ग में इतने लोग हुए शामिल
प्रशिक्षण वर्ग में 135 कार्यकर्ता ने भाग लिया। जिसमें प्रदेश, जिला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रोबिन तोमर, आर्यन त्यागी, महानगर महामंत्री संदीप चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, मोनू त्यागी, जयकरण यादव, आशुतोष शर्मा, विनीत चौधरी, महानगर मीडिया प्रभारी अभिजीत मुखर्जी, महानगर मंत्री राहुल मावी, दीपक शर्मा महानगर कार्यालय प्रभारी ओम राजपूत एवं सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

