Ghaziabad News: कड़ाके की ठंड के चलते गाजियाबाद जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 5 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
जिन क्षेत्रों में लागू होगा आदेश
यह आदेश सभी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, गैर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे के बाद ही स्कूल आने की अनुमति होगी। अगर कोई स्कूल विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे से पहले बुलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू है। गौरतलब है कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पहले ही 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है।
कोल्ड डे क्या होता है?
मौसम विभाग ने गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और कोल्ड डे की संभावना जताई है। विभाग के मानकों के अनुसार कोल्ड डे तब घोषित किया जाता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है या न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है।
यह भी पढ़ें: Noida:नोएडा में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बच्चे की दर्दनाक मौत
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
इससे पहले भारी बारिश की चेतावनी के चलते 30 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए थे। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

