Ghaziabad News: गाजियाबाद से युवतियों और महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने के नए मामले सामने आ रहे हैं। अब साहिबाबाद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। निजी कंपनी में इवेंट मैनेजर युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक शादी का झांसा देकर एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विजयनगर इलाके में किशोरी को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पिछले साल अक्टूबर में हुई थी आमिर से मुलाकात
इवेंट मैनेजर ने साहिबाबाद थाने में दी शिकायत में बताया कि दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में रहने वाला 23 वर्षीय आमिर सोहेल पुत्र अशरफ अक्टूबर 2023 में एक दोस्त के जरिए संपर्क में आया। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आमिर युवती को शादी कर घर बसाने के सपने दिखाने लगा। फिर एक दिन वह लड़की को साहिबाबाद के एक होटल में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह अक्सर लड़की को होटलों में ले जाने लगा। जब लड़की ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad: त्योहारी सीजन से पहले गाजियाबाद में सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआरपीएफ और पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

