गाजियाबाद के अर्थला में पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। (Water Drainage Protest) इस बीच स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शनिवार तक समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो लोग आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर चार दिन से धरने पर हैं स्थानीय लोग
शुक्रवार को भी पार्षद मनोज पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने धरना दिया। (Water Drainage Protest) पार्षद मनोज पाल ने कहा कि जलभराव की समस्या से अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। यहां के निवासी नाले के गंदे जल के बीच रहने को विवश है। अर्थला की मुख्य सड़क से लेकर पेट्रोल पंप तक सड़क पर नाले का गंदा पानी है। मेट्रो के निर्माण के दौरान पाइपलाइन चोक हो गई थी। तब से पूरे इलाके में पानी निकासी नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : दरवाजे का ताला काटकर चोरों ने किया 5 लाख के गहनें और कैश पर हाथ साफ
नगर निगम और डीएमआरसी के बीच चल रहा पानी निकासी को लेकर विवाद
पार्षद मनोज पाल ने कहा कि अगर शनिवार तक नगर निगम की ओर से कोई कार्य नहीं किया गया तो अगले दिन से भूख हड़ताल शुरू होगी। तब तक भूख हड़ताल चलेगी, जब तक नगर नगर निगम नाले का निर्माण नहीं करता है। अर्थला में जलजमाव की समस्या को लेकर नगर निगम और डीएमआरसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। (Water Drainage Protest) निगम का कहना है कि डीएमआरसी की वजह से पाइपलाइन चोक हुई है। लिहाजा डीएमआरसी को ही इसका समाधान करना होगा। वहीं, डीएमआरसी का कहना है कि नाले और जलभराव की समस्या का हल नगर निगम को करना है। पिछले दिनों दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक में कोई हल नहीं निकला। दोनों के बीच जारी आरोप प्रत्यारोप का असर अर्थला के लोगों पर पड़ रहा है।
भारी संख्या में लोग दे रहे पानी निकासी को लेकर धरना
शुक्रवार को भी भारी संख्या में लोगों ने (Water Drainage Protest) धरना दिया, इनमें दीपक राघव, ओ पी पप्पल, मोनू वाल्मीकि, सोमवीर फौजी, हरिओम पवार, संदीप पांचाल, दीपक चौधरी, अबरार अहमद, आनंद गिरी, विनय गुप्ता, सुभाष चंद, विनीत चौधरी, नितेश शर्मा, धर्मपाल मास्टर, ओमकार चौधरी, हरिओम, राजू, सोनू चौहान, कमल पाल, महेंद्र पाल, संदीप, हरीश पाल , चंदन, उमेश पाल, रवि चौधरीआदि सैकड़ों लोग उपस्थित है।

