गाजियाबाद थाना लिंक रोड क्षेत्र के बृजविहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह चोरों ने एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपए के आभूषण और कैश पर हाथ साफ कर दिया। (Thieves Theft Cash & jewelry) पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलाहाल जानकारी ये सामने आई है कि चोर कार से आए थे। कार आने की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। फुटेज के सहारे पुलिस जांच कर रही है।
कटर से दरवाजा काटकर चोरों ने कैश और गहनें पर किया हाथ साफ
पेशे से व्यापारी राजीव शर्मा ब्रिजविहार कॉलोनी के बी-109 नंबर मकान में रहते हैं। वे मकान के दूसरे फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि पहले फ्लोर पर उनके माता-पिता रहते हैं। राजीव शर्मा ने बताया कि रोज की भांति उनके माता-पिता शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे मंदिर गए थे उन्होंने बाहर से ताला लगा दिया था। करीब 6 बजकर 45 मिनट पर सैंट्रो कार से आए बदमाशों ने कटर से दरवाजे के ताले को काटा, फिर अंदर प्रवेश कर आलमारी के ताले को भी तोड़ा। (Thieves Theft Cash & jewelry) आलमारी में रखे करीब 50 हजार कैश और करीब पांच लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : दबंग ने महिला बुजुर्ग को पीटा, वीडियो वायरल
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने कहा पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
सुबह करीब सात बजे चोरी होने का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। (Thieves Theft Cash & jewelry) पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सैंट्रो कार की फुटेज मिली। पुलिस फुटेज के सहारे जांच कर रही है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

