Ghaziabad News : आज दिनांक 22 फरवरी बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के माननीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमान और राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि से कई विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन किया।
जनरल वीके सिंह ने ओपन जिम का उद्घाटन किया
माननीय जनरल वीके सिंह ने सांसद निधि से 10 लाख रुपये की लागत से जे एस सूरी पार्क, शास्त्री नगर में ओपन जिम का उद्घाटन किया। इसके बाद 39.42 लाख रुपये की लागत से गली नंबर-2 भट्टा रोड पर कई कार्यों का उद्घाटन किया और ग्राम दुहाई मुरादनगर में 36.42 लाख रुपये की लागत से शमशान घाट का सौंदर्यकरण कराया गया। इसके साथ ही जनरल वीके सिंह ने ATMS कॉलेज के सामने, हापुड़ बाईपास पर 4.5 करोड़ की लागत से सड़क का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
गाजियाबाद विकास कार्यों के साथ सिद्धि की ओर बढ़
जनरल वीके सिंह का संकल्प गाजियाबाद ( Ghaziabad News) के विकास कार्यों के साथ सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। लगातार गाजियाबाद में हो रहे विकास कार्यों से यहां के सभी नागरिकों को व्यवस्थित गाजियाबाद और संकल्पित गाजियाबाद देखने को मिला है। आज गाजियाबाद एक सशक्त और समृद्ध क्षेत्रों में आता है। आज हर क्षेत्र में हो रहा विकास जनरल वीके सिंह जी कर्तव्यनिष्ठ का गवाह बन रहा है।

