Farmers Protest : MSP और अन्य कई मांगो को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान फिलहाल शंभू-खनैरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं लेकिन सुबह से माहौल शांत बना हुा है सुबह से ही किसान व नौजवान ट्रॉलियों में बैठे बुधवार को हुए घटनाक्रम पर चर्चा कर रहे हैं दरअसल बीते दिन एक 23 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह के सिर पर चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई थी और कई किसान घायल भी हो गए थे। इस बीच भारतीय किसान यूनियन गुरनाम चढ़ूनी ग्रुप ने घोषणा की है कि वे आज रेवाड़ी टोल प्लाजा को बंद करेंगे, जो दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक रहेगा।
संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की मौत का जिम्मेदार सरकार को ठहराया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बात
वहीं प्रदर्शन के चलते किसानों की मौत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि मारे गए किसान की मौत की जिम्मेदार सरकार ही है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दोगुना कर दिया है और खरीद भी दोगुना से अधिक बढ़ा दी गई है। ठाकुर के अनुसार, सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गेहूं, धान, तिलहन और दालों की खरीद पर 18.39 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि संप्रग ने 5.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
ये भी पढ़ें : Farmers Protest: राकेश टिकैत का सरकार को चेतावनी, बड़ा आंदोलन का इशारा, शंभू बॉर्डर को बताया पाकिस्तान का बॉर्डर
केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए खरीद मूल्य को बढ़ाया
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने की बात की है और बातचीत से समाधान निकालने की बात की है। हमने उनसे कहा है कि हम चर्चा के जरिए समाधान निकालेंगे क्योंकि बातचीत से ही मुद्दे सुलझते हैं। हमें मिलकर ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे सभी को फायदा हो मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर कोई समाधान निकाल लेंगे।’सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और समाधान निकालने के लिए सहमति बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। वहीं केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए खरीद मूल्य को 340 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा है कि इससे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।

