Ghaziabad News: युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से एक को स्वाट टीम व ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। जवाबी कार्यवाही के दौरान पुलिस की गोली आरोपी के दोनो पैर में लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की टीमें उसके साथियों की तलाश में जुटी हैं।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने की फायरिंग
एसीपी लोनी ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि खानपूरा के जंगलों में कुछ संदिग्ध घूम रहे है। ऐसे में पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसपर पुलिस की टीम ने भी फायरिंग की। इसमें एक के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पडा। बाकी मौके से भाग गए। पकडे गए आरोपी की पहचान जुनैद निवासी खानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए है।
पूछताछ में खुलासा
एसीपी ने बताया के पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 30 नवंबर की शाम को खानपुर के जंगलों में दो लड़कियां व एक लड़का खड़े थे। उनको देखकर जुनैद ने अपने अन्य साथी बुलाए। इसमें उसने व उसके दो साथियों ने एक लड़की को झाड़ियो में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। आरोपी के अन्य 2 साथियों दूसरी लड़की को झाड़ियो मे ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक एक गाड़ी आ गई। तुरंत ही आरोपी वहां से फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि बचे हुए आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।

