Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थित अटलांटा अस्पताल के बाहर खड़ी एक एंबुलेंस में आग लगने की घटना सामने आई है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय एंबुलेंस मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के बाद बाहर खड़ी थी।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने जानकारी दी कि अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम और दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय एंबुलेंस में न तो कोई मरीज था और न ही कोई स्टाफ मौजूद था।
यह भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सिरफिरे आशिक ने युवती की निजी तस्वीरें वायरल कीं, पुलिस में शिकायत दर्ज

