Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक सिरफिरे आशिक द्वारा युवती की निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उसकी तस्वीरें वायरल कीं, बल्कि अपने दोस्तों को भी वीडियो भेजी। इस मामले में पीड़िता ने थाना इकोटेक-3 पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला?
युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में रहती है और एक नामी कंपनी में नौकरी करती है। नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात अमेठी निवासी अंबिका प्रसाद से हुई। कुछ समय की बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो चोरी-छिपे बना लीं। बाद में, किसी विवाद के चलते जब पीड़िता ने उससे दूरी बना ली, तो आरोपी ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।
पीड़िता को मिल रहीं धमकियां
युवती ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि आरोपी उसे लगातार डरा-धमका रहा है। उसने धमकी देते हुए कहा है कि वह उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर देगा।
ये भी पढें..
पुलिस की कार्यवाही
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने युवती की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

