Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट 2023 के तत्वाधान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 2024 माननीय प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण आज गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह के साथ-साथ गाजियाबाद के उद्यमियों ने भी देखा और सुना। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तकरीबन 10 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट है और तकरीबन 14000 प्रोजेक्ट है जिनकी की ग्राउंड सेरेमनी आज की गई।
उद्योग के साथ-साथ रोजगार की भी होगी बढ़ोतरी-जनरल वीके सिंह- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 2024
केंद्रीय मंत्री ने वहां उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस ब्रेकिंग सेरेमनी से उद्योग के साथ-साथ रोजगार की भी बढ़ोतरी होगी। किसी भी देश और प्रदेश की उन्नति के लिए उद्योग और रोजगार अति आवश्यक है। गाजियाबाद के उद्योगों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी गाजियाबाद में विश्व स्तरीय उद्योग स्थापित है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के अंदर सी से लेकर हवाई जहाज के पार्ट्स बनाने तक की इंडस्ट्री यहां पर उपलब्ध है गाजियाबाद में जो ऑटो पार्ट्स बनते हैं वह बड़ी से बड़ी गाड़ियों के लिए भी कारगर है।
जनरल वीके सिंह ने प्रधानमंत्री कौशल योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सिलाई मशीन भी वितरित की
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सिर्फ गाजियाबाद से 36000 करोड़ की भागीदारी इस इन्वेस्टर सबमिट में है। गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट से चालू की गई उड़ानों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न जगहों के लिए यहां से उड़ने चालू की जाएंगे अभी गत दिनों में यहां से किशनगढ़ राजस्थान के लिए फ्लाइट चालू की गई थी आने वाले समय में अयोध्या वाराणसी लखनऊ आदि जगहों के लिए भी उड़ाने शुरू की जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री कौशल योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सिलाई मशीन भी वितरित की गई।

