आज के समय में सोशल मीडिया ने काम को जितना आसान किया है उतना ही फ्रॉड (Fraud) भी होने लगा है गाजियाबाद में एक शख्स को किराये पर मकान देने का विज्ञापन बहुत भारी पड़ गया। सुरेंद्र कुमार साहिबाबाद में रहते हैं उनका एक घर राजेंद्र नगर में भी है मकान को किराये पर उठाने के लिए उन्होनें सोशल मीडिया 99 एकड़ डॉट कॉम साइट पर विज्ञापन डाला और जानकारी के बाद एक कॉल भी आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को सब- इंस्पेक्टर बताया और एक लाख रूपये ठग लिए।
सब इंस्पेक्टर बन मकान मालिक से लूटे पैसे
फ्रॉड (Fraud) बनकर उसने बताया कि वो गुजरात के अहमदाबाद से बात कर रहा है और सब इंस्पेक्टर पर तैनात है और जल्द ही वो गाजियाबाद में ज्वाइन करने जा रहा है और उसे गाजियाबाद में घर की आवश्कता है। फोन करने वाले शख्स ने मकान के मालिक सुरेंद्र कुमार का पेटीएम नंबर और आधार कार्ड मांगा 17 हजार घर का किराया देने के लिए और 20 हजार रूपये सिक्योरिटी देने के लिए सुरेंद्र ने पेटीएम नंबर, आधार कार्ड उस शख्स को दे दिया।
मकान मालिक ने साइबर क्राइम सेल में कराई शिकायत दर्ज
इसके बाद मकान के मालिक ने बताया कि उनके बैंक अकाउंट से 98,960 रूपये डेबिट हो गए और उन्हें अहसास हो गया कि वो फ्रॉड (Fraud) का शिकार हो गए हैं। सुरेंद्र ने गाजियाबाद क्राइम में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है और साइबर सेल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फ्रॉड शख्स की तलाश शुरू कर दी है।

