जाने माने कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) के साथ चल रही कार में टक्कर मारी गई। कुमार विश्वास अपने सहयोगियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ वसुंधरा अपने आवास से अलीगढ़ जा रहे थे। अलीगढ़ में कवि सम्मेलन में उनको शामिल होना है।
बुधवार दोपहर को कवि कुमार विश्वास अपने वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित घर से कारों के काफिले के साथ अलीगढ़ के लिए निकले थे। तभी हिंडन तट पर किसी कार ने उनके काफिले में चल रही सुरक्षा कर्मियों की कार पर जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad : ग्रेप-4 लगने के बावजूद हवाएं जहरीली, कूड़े जलाने से बढ़ी समस्याएं
कवि कुमार विश्ववास ने दी पूरी घटना की जानकारी
कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने खुद ट्वीटर पर यह जानकारी दी उन्होंने लिखा कि ‘आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की। जब नीचे उतरकर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही बल्कि केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। वहीं कवि कुमार विश्वास के ऊपर डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर ने आरोप लगाए हैं कि कुमार विश्वास के सुरक्षा कर्मियों ने उनका जमकर पीटा है उसकी एक छोटी सी वीडियो भी वायरल हो रही है, मौके पर एक पुलिसकर्मी व कमांडो नजर आ रहे हैं हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस भी फुक फुक कर कदम रख रही है।
कुमार विश्वास ने कहा पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है जांच भी शुरू
कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने कहा कि इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे। आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार। कुमार विश्वास की शिकायत पर इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है ।

