बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर गाजियाबाद में ग्रेप-4 प्लान लागू कर दिया गया है। (Ghaziabad Air Pollution) हवा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए इमारतों के निर्माण पर रोक लगाने सहित कई प्रतिबंध लागू हैं लेकिन अभी गाजियाबाद के कई अलग अलग इलाकों में कूड़े के ढेर में आग लगती दिख रही है जिससे हवा की क्वालिटी और ज्यादा खराब हो रही है।
कूड़े के ढेर में लगाई जा रही आग, हवा का AQI हो रहा और खराब
गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका क्षेत्र के टीला शहबाजपुर गांव के पास खाली पड़े मैदान फैक्ट्रियों के पड़े कूड़े में आग लगा दी गई। (Ghaziabad Air Pollution) राजनगर एक्सटेंशन में भी कूड़े के ढेर में आग लगाई गई धुएं का गुबार हवा में फैल गया और इससे हवा की गुणवत्ता और भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसमें गलती प्रशासन की कम नहीं है अगर कूड़े का ढेर भर गया था तो उसे समय से हटाया जाना चाहिए था लेकिन कूड़े का ढेर जमा रहा और इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारी का खतरा बढ़ रहा था इसलिए कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई।
ये भी पढ़ें : http://Noida : 3 घंटे एल्विश से हुई पूछताछ, सात वकीलों के साथ पहुंचा था थाने
ग्रेप लागू होने के बाद से आब गाजियाबाद की सड़कों से भारत स्टेज-3 और 4 डीजल के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है (Ghaziabad Air Pollution) इसी के साथ 10 स 15 साल वाले डीजल व पेट्रोल वाहनों पर भी प्रतिबंधित किया गया है। जिन वाहनों की अविध समाप्त हो चुकी है अब इन वाहनों के खिलाफ गाजियाबाद यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।

