Ghaziabad: गाजियाबाद में भीषण गर्मी अपने चरम पर है और इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के कारण रोजाना मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मौतों के बाद पोस्टमार्टम हाउस और श्मशान घाटों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार
गर्मी के कारण मौतों में बढ़ोतरी के कारण पोस्टमार्टम हाउस और श्मशान घाटों पर लंबी कतारें लग गई हैं। पिछले 72 घंटों में पोस्टमार्टम हाउस में 89 शव आ चुके हैं, जिससे जगह की कमी हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों में 100 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों दोनों की मौत हो रही है।
अज्ञात शवों में बढ़ोतरी
अस्पताल के नियमों के मुताबिक, पहचान के लिए अज्ञात शवों को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखना जरूरी होता है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम किया जा सकता है। चार दिनों में करीब 50 अज्ञात शव आ चुके हैं, जिससे पोस्टमार्टम हाउस में जगह की कमी हो गई है। शवों को खुले आसमान के नीचे स्ट्रेचर पर रखा जा रहा है। डॉक्टर और स्टाफ पोस्टमार्टम करने में काफी समय ले रहे हैं, जिससे परिजनों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें..
Noida Authority: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने योग सत्र में लिया भाग
हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से मौतें
अस्पताल के पंजीकरण रिकॉर्ड से पता चलता है कि ज्यादातर मरीज हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं। 150 से ज्यादा लोग उल्टी, दस्त और बुखार जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल आए हैं। गर्मी के कारण मरने वालों में दिल के दौरे जैसी कई अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी शामिल हैं।

