Noida Authority: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने योग सत्र में लिया भाग आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी इंदिरा गांधी कला केंद्र परिसर में योग सत्र के लिए एकत्रित हुए। सत्र का संचालन ब्रह्माकुमारीज संस्था के दिवाकर दुबे और शशि साहनी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा कर्मचारी संघ द्वारा किया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री, एसीईओ वंदना त्रिपाठी, एसीईओ सतीश पाल, वित्त नियंत्रक स्वतंत्र कुमार गुप्ता, मुख्य वास्तुकार रविंद्र प्रसाद गुप्ता, महाप्रबंधक (जल) आर.पी. सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल, उप महाप्रबंधक एनटीसी श्रीपाल भाटी, उप महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) एस.पी. सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल, आर.के. शर्मा, प्रवीण सलोनिया, विश्वास त्यागी, राजकुमार, एनईए अध्यक्ष चौधरी राजकुमार और महासचिव जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कार्यपालक शामिल थे।
ये भी पढ़ें..
Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत HC ने लगाई रोक, आप सांसद संजय सिंह बोले, ‘हमें राहत’…
एसीईओ संजय खत्री ने सभा को संबोधित करते हुए स्वस्थ विचारों को बढ़ावा देने और कुशल कार्य के लिए आवश्यक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपनी सेहत बनाए रखने और अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए रोजाना योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

