केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज मंत्री जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को रैपिड रेल के साहिबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया उनके साथ मेयर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि देश की पहली रैपिड रेल का नवरात्र के दौरान उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का इंतजार है।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे रैपिड रेल को रवाना
संभवतया 16, 17 या फिर 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से पहले रैपिड रेल को दुहाई के लिए रवाना करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए वसुंधरा सेक्टर 8 स्थित रैपिड रेल के कास्टिक यार्ड में कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिड रेल से साहिबाबाद से दुहाई तक की यात्रा कर सकते हैं।
जनरल वीके सिंह ने मेयर सुनीता और अधिकारियों के साथ रैपिड रेल का किया सफर
पहले चरण के लिए साहिबाबाद से दुहाई तक लाइन तैयार हो चुकी है। इस लाइन पर रोज ट्रायल किया जा रहा है इसके बीच पडने वाले स्टेशन भी तैयार हो गए हैं। वीके सिंह ने मेयर सुनीता दयाल और अधिकारियों के साथ साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल से सफर भी किया।
ये देखिए : BJP का कांग्रेस पर वार, राहुल को बताया ‘रावण’ | Ravan। BJP Poster | Niwan Times

