यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में स्थापित फिल्म सिटी (CM Yogi Dream Project Film City) के विकास में अभिनेता अक्षय कुमार राजपाल यादव अभिनेत्री कंगना रनौत ,फिल्म निर्माता बोनी कपूर और के सी बोकाडिया ने अपनी रुचि दिखाई है। दुनिया के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस ने भी यहां आने की इच्छा जताई है वहीं इसको लेकर जल्द ही मुंबई में रोड शो किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के लिए निकाले गए टेंडर
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी (CM Yogi Dream Project Film City) के लिए यमुना प्राधिकरण ने ग्लोबल टेंडर निकाले हैं इससे पहले दो टेंडर निकाले गए लेकिन कोई कंपनी नहीं आई थी इस बारे में बारिश शर्तों में बदलाव करते हुए फिल्म सिटी को कई चरणों में विकसित करने की योजना बनाई गई है शर्तों में बदलाव के साथ निकल गए ग्लोबल टेंडर के बाद कंपनियों ने यहां आने की इच्छा जताई है फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार राजपाल यादव अभिनेत्री कंगना रनौत गुल पानाग और निर्माता निर्देशक केसी बोकाडिया ने तो फिल्म सिटी की साइट को भी देख लिया है।
ये भी पढ़ें : Noida : पुलिस की सनकी-सरफिरे आरोपी के साथ मुठभेड़, जानें पूरा मामला
दुनिया के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस ने नोएडा फिल्म सिटी आने की जताई इच्छा
दुनिया के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस (CM Yogi Dream Project Film City) भी यहां आने के लिए अब तैयार है ट्यूलिप कारपोरेशन के बैनर तले यूनिवर्सल स्टूडियो और वार्नर फिल्म सिटी को विकसित करना चाहते हैं। जल्दी ही उनके प्रतिनिधि यहां आएंगे इस कंसोर्सियम में हाल ही में दुबई में फिल्म सिटी विकसित की है। एक कोरियन कंपनी और सोनी ने भी यहां अपनी आने की इच्छा जताई है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह का कहना है की फिल्म सिटी को लेकर यमुना प्राधिकरण के अधिकारी जल्द ही मुंबई में रोड शो करेंगे वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से वार्ता करेंगे।
बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोमवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की है। मुख्यमंत्री (CM Yogi Dream Project Film City) के सलाहकार अमित कुमार अवस्थी भी साथ रहे। अग्निहोत्री को विभाग ने फिल्म सिटी को विकसित किए जाने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया से अवगत कराया साथी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विवेक अग्निहोत्री को कोवैक्सीन बनाने वाले चिकित्सकों को समर्पित फिल्म द वैक्सीन वार बनाने के लिए बधाई दी।

