लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद में भी इमरजेंसी नंबर 112 में संविदा पर काम कर रही महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आउटसोर्सिंग के जरिए डायल-112 में काम कर ये महिलाएं सैलरी बढ़ाने की मांग कर रही है।
उत्तर प्रदेश में इमरजेंसी नंबर 112 में संविदा पर काम कर रही महिलाएं सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दफ्तर के बाहर ही धरने पर बैठ गईं आउटसोर्सिंग के जरिए डायल 112 में काम कर इन महिलाओं का कहना है कि नई कंपनी उन्हें निकालने की तैयारी कर रही है उन्होंने सैलरी को 12000 से बढ़ाकर18000 रुपये किया जाए उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच साल से 12 हजार रुपए पर काम कर रही है।
संविदाकर्मी महिलाओं ने नई कंपनी पर लगाए कई आरोप
डायल 112 के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी टेक महिंद्रा का कांट्रेक्ट खत्म हो गया जिसके बाद वी विन नाम की नई कंपनी को इसका टेंडर दे दिया गया है। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी कई महिलाओं को निकालने की तैयारी कर रही है।
संविदा कर्मी महिलाओं ने किया प्रदर्शन
गोविंदपुरम स्थित पीएसी के बाहर संविदा कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उनकी मांगे पूरी होने पर ही वे काम पर लौटेंगे। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज से वे डरती नहीं है। वे अपना हक लेकर रहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है।

