प्रकाश पर्व दीपावली से पहले गाजियाबाद (Ghaziabad) के करीब हजारों किसानों के चेहरे पर बुधवार को खुशी आई। प्रशासन के कड़े रूख के बाद मोदी शुगर मिल प्रबंधन गन्ने की बकाया राशि की एक और किश्त जारी करने पर राजी हो गए हैं। एक-दो दिन में एक और किश्त के रूप में 15 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे।
बुधवार को मिल प्रबंधक, किसानों के प्रतिनिधि और जिलाधिकारी के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। गन्ने की बकाया राशि के भुगतान के लिए भारतीय किसान यूनियन काफी समय से संघर्षशील है। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 करोड़ के भुगतान होने के बाद भी मोदीनगर शुगर मिल पर गन्ना किसानों का करीब 100 करोड़ रुपए बकाया है। बुधवार को हुई बैठक में मोदी शुगर मिल के प्रबंधकों ने जिलाधिकारी को एक-दो दिनों के भीतर राशि बैंक में जमा करने का भरोसा दिया है।
गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने में लगातार प्रयासरत DM राकेश कुमार सिंह
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह लगातार गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने में प्रयासरत है। इससे पहले अक्टूबर महीने में भी दस करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। भाकियू जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि मोदी शुगर मिल में 36 हजार किसान रजिस्टर्ड है। 15 करोड़ रुपए से सभी किसानों के खाते में बकाया राशि पहुंच जाएगी। प्रत्येक किसान को करीब 4200 रुपए मिलेंगे। इससे दिवाली में अपनी छोटी मोटी खरीदारी कर सकते हैं।
DM ने मोदीनगर शुगर मिल प्रबंधको को दिया दिवाली तोहफा
बकाया 100 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए भी आगे बातचीत जारी रहेगी। दीपावली के बाद एक बार फिर से प्रशासन के साथ बैठक कर बकाया राशि के भुगतान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मोदीनगर शुगर मिल प्रबंधकों को दीपावली से पहले किसानों को 20 करोड़ रुपए का भुगतान करने के निर्देश दिए। पूर्व कराने के निर्देश दिए। मिल अधिकारियों ने दो दिन के अंदर 15 करोड़ देने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले किसानों को करीब 20 करोड़ रुपए का भुगतान हो, इसके लिए शुगर मिल मालिकों से बात की जाएगी।

