गाजियाबाद (Ghaziabad) के कौशांबी थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुए विवाद में शनिवार देर रात एक दोस्त ने दूसरे के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। साथ ही परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
शराब के पीने के बाद दो दोस्तों के बीच हुई बहस और फिर…
मूलरूप से सीतापुर निवासी दीपक वैशाली स्थित एक सोसाइटी में सफाई कर्मी था। राजू मजदूरी करता है। दोनों की दोस्ती थी। शनिवार को शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राजू ने दीपक के सिर पर किसी चीज से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
एसीपी इंदिरापुरम ने घटना की पूरी जानकारी दी
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि थाना कौशांबी पर एक मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। इसपर पुलिसकर्मी तुरंत ही मौके पर पहुंचे और घायल को एमएमजी अस्पताल भर्ती कराया। रविवार सुबह घायल की मृत्यु हो गयी। दीपक व राजू दोनों की आपस में दोस्ती थी। रात्रि में शराब पीने के बाद आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई जिसमें राजू ने दीपक के सिर पर वार किया जिसमें दीपक को चोट लगी और वो घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराने के उपरान्त उसकी मृत्यु हो गई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

